लाइव न्यूज़ :

गुजरात के व्यवसायी को 7.15 लाख रुपये का चूना लगाने के आरोप में दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 4, 2021 16:37 IST

Open in App

अहमदाबाद, चार फरवरी अहमदाबाद साइबर अपराध शाखा ने एक व्यवसायी को 7.15 लाख रुपये का चूना लगाने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 2019 में शहर के एक व्यवसायी ने 32 रेत खदान के लिये राज्य के भूगर्भ विज्ञान एवं खनन आयुक्त की ओर से आयोजित एक ऑनलाइन नीलामी में भाग लिया था।

नीलामी में व्यवसायी ने धरोहर राशि के रूप कुछ रकम जमा की थी, जो वापसी योग्य (रिफंडेबल) थी। उसने अपने बैंक खाते को नीलामी प्रक्रिया से जुड़ी ऑनलाइन पोर्टल से जोड़ा था। चूंकि उसे ऑनलाइन नीलामी प्रक्रिया में 32 में से दो रेत खदान मिले इसलिये शेष 30 के लिये उसे 7.15 लाख रुपये लौटाए जाने थे।

साइबर अपराध शाखा द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि व्यवसायी को पैसा वापस नहीं मिला, जिसके बाद आरोपियों ने उससे संपर्क किया।

साइबर अपराध शाखा आरोपियों ने खुद को सरकारी अधिकारी के तौर पर पेश किया और व्यवसायी से सारा विवरण हासिल कर लिया।

साइबर अपराध शाखा ने बताया कि बाद आरोपियों ने पैसा वापस करने की प्रणाली से अपना बैंक खाता जोड़ दिया और 7.15 लाख रुपये निकाल लिए।

साइबर अपराध शाखा ने विज्ञप्ति में कहा कि इस संबंध में गुजरात के अहमदाबाद के घोडासार क्षेत्र के निवासी भूपत सवानी (50) और बृजेश सवानी (26) को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित