लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के व्यापारी से 30 लाख रुपये की वसूली के प्रयास के आरोप में दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 5, 2021 18:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जनवरी दिल्ली के व्यापारी से 30 लाख रुपये की वसूली के प्रयास के आरोप में मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी पूर्व में इसी व्यापारी की फैक्टरी में हुए निर्माण कार्य में मजदूर के तौर पर कार्य कर चुके थे। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को उनके जिले के पैतृक गांव से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि व्यापारी ने 31 दिसंबर को उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के मॉडल टाउन थाने में रंगदारी मांगे जाने की शिकायत दर्ज कराई थी।

उन्होंने बताया कि व्यापारी ने अपनी शिकायत में कहा कि उनके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात नंबर से एसएमएस भेजकर 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। साथ ही पैसे नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पश्चिम) विजयंत आर्य ने बताया कि तकनीकी सर्विलांस में फोन नंबर की लोकेशन टीकमगढ़ जिले की पाई गई।

उन्होंने कहा, '' पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने अपराध में संलिप्त होने की बात स्वीकार की। साथ ही खुलासा किया कि वे शिकायतकर्ता की फैक्टरी में हुए निर्माण कार्य में मजदूर के तौर पर काम कर चुके थे। दोनों ने गांव जाकर एक सिम कार्ड का इंतजाम किया और रंगदारी के लिए संदेश भेजे।''

अधिकारी ने बताया कि अपराध में इस्तेमाल होने वाला मोबाइल फोन और सिम कार्ड जब्त किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह