लाइव न्यूज़ :

पीटीआई के पत्रकार पर हमला करने के आरोप में दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 10, 2020 00:39 IST

Open in App

गाजियाबाद, नौ दिसंबर गाजियाबाद पुलिस ने बुधवार को कहा कि उसने प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) के फोटो पत्रकार और उनकी मंगेतर पर दो दिन पहले हुए हमले के संबंध में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

रवि चौधरी और उनकी मंगेतर सोमवार को मुरादनगर थाना क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल से गंगा कनाल रोड पर जा रहे थे तभी एसयूवी पर सवार कुछ अज्ञात शरारती तत्वों ने उनसे झगड़ा किया।

चौधरी के अनुसार, स्थानीय पुलिस ने पहले तो प्राथमिकी दर्ज करने से मना कर दिया लेकिन बाद में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

चौधरी द्वारा हाल ही में खींची गई एक फोटो चर्चा में आई थी जिसमें एक पुलिसकर्मी, विरोध प्रदर्शन कर रहे एक किसान पर लाठी भांजते हुए दिखा।

गाजियाबाद पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, “मंगलवार को ही प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी। पुलिस द्वारा तत्परता से की गई कार्रवाई में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और घटना में इस्तेमाल बोलेरो कार जब्त कर ली गई। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।”

चौधरी के अनुसार घटना गंगा कनाल रोड पर हुई थी।

बोलेरो के चालक ने उन्हें रोका और अपशब्द कहे।

चौधरी द्वारा विरोध करने पर कार चालक ने वाहन का दरवाजा खोल दिया और आगे जाने से रोका।

फोटो पत्रकार ने कहा कि तीन चार लोग वाहन से बाहर आ गए और उन्हें पीटने लगे जबकि कुछ लोग गाड़ी के भीतर मौजूद थे।

चौधरी ने कहा कि जब वह और उनकी मंगेतर वहां से निकल रहे तो बोलेरो पर सवार लोगों ने कुछ दूर तक उनका पीछा किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो