लाइव न्यूज़ :

झांसी में नन के साथ दुर्व्यवहार करने के मामले में दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 2, 2021 13:55 IST

Open in App

झांसी (उप्र), दो अप्रैल राजकीय रेलवे पुलिस ने पिछले माह नन के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि बजरंग दल के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने शिकायत की थी कि दो लड़कियों को जबरन धर्म परिवर्तन के लिए ले जाया जा रहा है, जिसके बाद जीआरपी पुलिस ने19 मार्च को उत्कल एक्सप्रेस से ओडिशा के राउरकेला जा रहीं दो नन एवं दो लड़कियों को पूछताछ के लिए ट्रेन से उतार लिया था। शिकायत के अनुसार धर्म परिवर्तन जैसा कोई मामला सामने नहीं आने पर उन्हें अगली ट्रेन से रवाना कर दिया था।

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के क्षेत्राधिकारी नईम खान मंसूरी ने शुक्रवार को बताया कि बृहस्पतिवार देर रात रेलवे स्टेशन पर गश्त के दौरान प्रभारी निरीक्षक सुनील सिंह को पता चला कि पुराने बुकिंग हॉल के पास दो युवक पुलिस कर्मियों से विवाद कर रहे हैं कि पिछले दिनों नन के मामले में पुलिस ने उचित कार्रवाई न करते हुए उन्हें छोड़ दिया था। इस संबंध में वह प्रदर्शन करने की धमकी देते हुए पुलिसकर्मियों से उलझ रहे थे।

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि उपरोक्त दोनों युवकों को शांति भंग करने की आशंका और नन के साथ दुर्व्यवहार में उनकी भूमिका को देखते गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए अंचल अर्जरिया एवं पुरूकेस अमरया एक हिंदूवादी संगठन के सदस्य हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों