लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद में गोलीबारी के बाद दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 4, 2021 01:22 IST

Open in App

गाजियाबाद, तीन दिसंबर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शुक्रवार को दो अपराधियों को पुलिस के साथ गोलीबारी के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों पैरोल पर बाहर थे और कथित तौर पर यहां एक स्थानीय नेता की हत्या के लिए 10 लाख रुपये की सुपारी ली थी।

एसपी (ग्रामीण) इराज राजा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मोदीनगर इलाके में कुछ संदिग्ध बाइक पर घूम रहे हैं, जिस पर नंबर प्लेट नहीं है। उन्होंने बताया कि अपराह्न में एक वाहन जांच अभियान शुरू किया गया और भोजपुर पुलिस और विशेष अभियान समूह (एसओजी) की एक टीम ने एक मोटरसाइकिल को रुकने का इशारा किया। एसपी ने कहा कि संदिग्धों ने टीम पर गोलियां चलाईं और मोदीनगर की ओर भाग गए।

उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों ने पीछा किया उन संदिग्धों को घेरने का प्रयास किया, जिनकी बाइक नीचे गिर गई। उन्होंने बताया कि दोनों ने एक बार फिर टीम पर गोलीबारी की। एसपी ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में दोनों संदिग्धों को गोली लगी।

पुलिस ने कहा कि संदिग्धों की पहचान किशोर उर्फ ​​शेट्टी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले का रहने वाला है और मोदीनगर में रहता है तथा सोनू वर्मा जो दिल्ली के डीएलएफ अंकुर विहार निवासी है।

एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों ने पुलिस को बताया कि अदालत ने उन्हें पैरोल पर रिहा किया है और पैरोल आने वाले सप्ताह में समाप्त होने वाली थी। उन्होंने बताया कि दोनों ने मोदीनगर के एक नेता को मारने के लिए 10 लाख रुपये की सुपारी लेने की बात कबूल की। एसपी राजा ने बताया कि दोनों के पास से दो देशी पिस्तौल, तीन कारतूस और इतने ही खोखे और अपराधों में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया