लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, 2 जवान घायल

By भाषा | Updated: August 2, 2019 10:53 IST

जम्मू कश्मीर के शोपियां इलाके में आज सुबह ही सुरक्षा बल की गाड़ी पर विस्फोट किया गया। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षा बल तलाश अभियान चला रहे थे तभी आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी।आज सुबह ही 55 राष्ट्रीय रायफल्स के जवानों पर आईडी से ब्लास्ट किया गया।

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच शुक्रवार को मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में सेना के दो जवान घायल हो गए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में शोपियां जिले के पंडुशन में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर रात में इलाके की घेराबंदी की गई और तलाश अभियान चलाया गया।उन्होंने बताया कि बल इलाके में तलाश अभियान चला रहे थे तभी आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। अधिकारी ने बताया कि बलों ने इसका माकूल जवाब दिया जिसके बाद मुठभेड़ आरंभ हो गई। मुठभेड़ जारी है और अभी तक दो सैनिकों के घायल होने की खबर है। वहीं जम्मू कश्मीर में आज सुबह सेना की एक गाड़ी पर हमला किया गया है। जिस गाड़ी पर हमला किया गया वह 55 राष्ट्रीय रायफल्स के जवानों के लिए प्रयोग की जाती है। यह हमला साउथ कश्मीर के शोपियां जिले में हुआ। हमले में आईईडी विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया। हमले में किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है। हालांकि वाहन को क्षति जरूर पहुंची है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों