लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में दो सैन्यकर्मी शहीद

By भाषा | Updated: October 15, 2021 16:16 IST

Open in App

जम्मू, 15 अक्टूबर जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में सेना के दो कर्मी शहीद हो गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जिले के मेंढर उप-संभाग के जंगली इलाके में अभियान अब भी जारी है।

रक्षा जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) ने कहा, ''मेंढर उप-संभाग के नर खास जंगल के सामान्य क्षेत्र में चल रहे आतंकवाद-रोधी अभियान में बृहस्पतिवार की शाम सेना के जवानों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई।''

उन्होंने कहा कि गोलीबारी के दौरान सेना के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया। ऑपरेशन अभी भी जारी है।

इससे पहले, पीआरओ ने कहा था कि एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) का शव अभी बरामद नहीं हुआ है। हालांकि, बाद में उन्होंने कहा कि शव की पहचान एक जवान के रूप में हुई, न कि जेसीओ के रूप में।

पीआरओ ने कहा कि मुठभेड़ में राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी (26) और योगंबर सिंह (27) की मौत हो गई। उन्होंने अनुकरणीय साहस, तत्परता का परिचय दिया और ड्यूटी पर तैनात रहते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया।

उन्होंने कहा, ''देश इन बहादुरों के सर्वोच्च बलिदान के लिए हमेशा उनका ऋणी रहेगा।''

पीआरओ ने बताया कि राइफलमैन नेगी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के विमान गांव के निवासी थे, जबकि राइफलमैन सिंह भी राज्य के चमोली जिले के संकरी गांव के रहने वाले थे।

पुंछ के सुरनकोट इलाके में डेरा की गली (डीकेजी) में 12 अक्टूबर को हुई एक मुठभेड़ में एक जेसीओ सहित पांच सैन्य कर्मी मारे गए थे। वहीं, 12 सितंबर को राजौरी के मंजाकोट के ऊपरी इलाकों में तलाश अभियान के बाद सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया था। 19 अगस्त को राजौरी के थानामंडी इलाके में हुई मुठभेड़ में एक जेसीओ की जान चली गई थी। छह अगस्त को थानामंडी सीमवर्ती इलाके के पास हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए