सियाचिन में हुए हिमस्खलन में सेना के दो जवानों की मौत

By भाषा | Updated: April 27, 2021 00:17 IST2021-04-27T00:17:30+5:302021-04-27T00:17:30+5:30

Two army personnel died in an avalanche in Siachen | सियाचिन में हुए हिमस्खलन में सेना के दो जवानों की मौत

सियाचिन में हुए हिमस्खलन में सेना के दो जवानों की मौत

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल सियाचिन में रविवार को हुए हिमस्खलन के दौरान सेना के दो जवानों की मौत हो गई। सेना के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना रविवार अपराह्न करीब एक बजे हनीफ सब-सेक्टर में हुई।

एक सूत्र ने कहा, ''दो जवानों को शाम सात बजे तक ही निकाला जा सका और उनकी मौत हो गई।''

उन्होंने कहा कि हिमस्खलन के दौरान उस क्षेत्र में मौजूद रहे अन्य सैनिकों एवं पोर्टर की हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।

काराकोरम पर्वत श्रृंखला में करीब 20,000 फुट की ऊंचाई वाले सियाचिन ग्लेशियर को दुनिया का सबसे ऊंचा सैन्य क्षेत्र माना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two army personnel died in an avalanche in Siachen

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे