लाइव न्यूज़ :

बलिया में कारतूस बिक्री में हेराफेरी करने वाले दो हथियार विक्रेता गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 3, 2021 16:44 IST

Open in App

बलिया (उप्र) तीन अप्रैल बलिया जिले की शहर कोतवाली पुलिस ने राइफल के कारतूस की बिक्री में हेराफेरी और जालसाजी के आरोप में एक हथियार विक्रेता और उसके भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस विभाग के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार बलिया शहर कोतवाली में शुक्रवार को कोतवाली प्रभारी बाल मुकुंद मिश्र की शिकायत पर थाना क्षेत्र के लोहा पट्टी मोहल्ले के शस्त्र विक्रेता सेराज आलम और उसके भाई मेराज आलम के खिलाफ धोखाधड़ी, दस्तावेजों में हेराफेरी समेत कई अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया।

प्राथमिकी के अनुसार जिले के दुबहर थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अवकाश प्राप्त कर्मी मैनेजर सिंह के पास राइफल (315 बोर) का शस्त्र लाइसेंस है। विक्रेता ने इन्हें पिछली 27 अगस्त, 28 अगस्त और एक सितंबर 2020 को प्रतिदिन पचास-पचास कारतूस देने की जानकारी दी थी लेकिन पुलिस अधिकारियों की जांच में यह पाया गया कि शस्‍त्र विक्रेता ने सिंह को केवल दस कारतूस ही दिए तथा उनका लाइसेंस लेकर उसपर अवैध तरीके से डेढ़ सौ कारतूस देने की जानकारी प्रविष्ट की।

अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जिला प्रशासन ने पिछले दिनों शस्त्र लाइसेंस पर 100 से अधिक कारतूस लेने वाले मामले की जांच कराई और इसमें पाया गया कि शस्त्र विक्रेता ने मैनेजर सिंह को सिर्फ दस कारतूस देकर 140 कारतूस अनधिकृत रूप से किसी और को बेच दिए।

यादव ने बताया कि मैनेजर सिंह ने पुलिस को केवल दस ही कारतूस मिलने की जानकारी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?