लाइव न्यूज़ :

चेन्नई में संक्रमण के तेज प्रसार वाले दो क्षेत्रों की पहचान हुई

By भाषा | Updated: August 13, 2021 13:59 IST

Open in App

चेन्नई, 13 अगस्त तमिलनाडु के चेन्नई में संक्रमण के तेज प्रसार वाले एक और क्षेत्र की पहचान हुई। शोलिंगनल्लूर में रामानियम गौरव अपार्टमेंट्स में 23 लोग संक्रमित पाए गए। इनमें से 15 ऐसे वयस्क हैं, जिन्होंने टीके की एक या दोनों खुराक ले रखी है। संक्रमितों में छह बच्चे भी हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के मुख्य सचिव डॉक्टर जे राधाकृष्णन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इससे पहले कालीपुक में संक्रमण से बेहद प्रभावित क्षेत्र की पहचान की गई थी। यहां धार्मिक आयोजन के बाद संक्रमण के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई थी। शोलिंगनल्लूर के मॉडल स्कूल रोड पर स्थित रामानियम गौरव अपार्टमेंट्स में जोन-15 और डिविजन 197 में दूसरे बड़े संक्रमण क्षेत्र की पहचान हुई है। यहां से संक्रमण के इतने ज्यादा मामले सामने आना अधिकारियों के लिए भी आश्चर्य की बात है क्योंकि ये लोगों को कोविड-19 संबंधी एहतियात का पालन करने के लिए जागरूक करते रहते हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कालीपुक के समीप वर्धनम्मल गार्डन स्ट्रीट में दो अगस्त को एक मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम संक्रमण के प्रसार का स्रोत बन गया और 24 लोग संक्रमित हुए तथा 47 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। मंदिर में सालाना धार्मिक अनुष्ठान के लिए करीब 300 लोग जमा हुए थे। मंदिर के न्यासी भी संक्रमित हुए हैं।

शुक्रवार तड़के अपार्टमेंट का निरीक्षण करने वाले डॉक्टर राधाकृष्णन ने बताया कि रामानियम गौरव अपार्टमेंट्स से 398 नमूने लिए गए, जिनमें से 23 लोग संक्रमित पाए गए। इनमें से चार ने कोविड-19 रोधी टीके की एक खुराक ली थी जबकि 11 अन्य ने दोनों खुराक ले रखी थी।

उन्होंने पीटीआई-भाषा को बताया कि एक से 10 साल आयुवर्ग के छह बच्चे संक्रमित मिले हैं। उनमें से कुछ को बुख़ार है और कुछ में संक्रमण के लक्षण नहीं हैं। इन्हें पृथकवास में रहने को कहा गया है। जांच के दौरान यह पाया गया कि अपार्टमेंट के सुरक्षा कर्मियों का टीकाकरण नहीं हुआ है।

शहर में संक्रमण से बेहद प्रभावित दो क्षेत्रों के सामने आने के बाद राधाकृष्णन ने जिला कलेक्टरों और जीसीसी (ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन) के आयुक्त को नियंत्रण के प्रभावी तरीके अपनाने और मास्क पहनने के बारे में जागरूक करने के अभियान को तेज़ करने और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर नियमों का कड़ाई से पालन करवाने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया