लाइव न्यूज़ :

ढाई साल की अफगान लड़की का केरल के निजी अस्पताल में हुआ अस्थि मज्जा प्रतिरोपण

By भाषा | Updated: April 17, 2021 17:54 IST

Open in App

(प्रतिरोपण की जगह प्रतिरोपण करते हुए)

कोझिकोड (केरल), 17 अप्रैल शहर के एक निजी अस्पताल में दुर्लभ अस्थि मज्जा प्रतिरोपण अफगानिस्तान की ढाई साल की लड़की के लिए जीवन की एक नयी आस लेकर आया।

एस्टर एमआईएमएस अस्पताल के अधिकारियों ने शनिवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि केरल के किसी भी अस्पताल में यह पहला मौका है जब अस्थि मज्जा प्रतिरोपण सर्जरी कुलसुम जैसी इतनी छोटी लड़की पर सफलतापूर्वक की गयी है। हाल ही में जांच में पता चला था कि उसे जन्म से ही माइलॉयड ल्यूकेमिया (खून एवं अस्थ मज्जा के एक प्रकार का कैंसर) है।

अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि बच्ची की दुबई में चार चक्र की कीमोथेरेपी हुई और डॉक्टरों ने यथाशीघ्र उसका अस्थि मज्जा प्रतिरोपण कराने का सुझाव दिया।

उन्होंने बताया कि चूंकि यह मेडिकल सुविधा दुबई में नहीं थी, इसलिए कुलसूम का परिवार केरल आया और उसने यहां एस्टर एमआईएमएस में उपचार का अनुरोध किया।

उन्होंने बताया कि कुलसूम और उसके परिवार को इस उपचार से पूर्व कई कानूनी मुश्किलों से गुजरना पड़ा। उसका परिवार अफगानिस्तान से था लेकिन उसके दादा-दादी दशकों पहले व्यापारिक उद्देश्यों से पाकिस्तानी पासपोर्ट पर संयुक्त अरब अमीरात चले गये थे क्योंकि वे तब अपने देश के पासपोर्ट पर यात्रा नहीं कर सकते थे।

कुलसूम के पिता मोहम्मद का जन्म संयुक्त अरब अमीरात में हुआ और उनके पास भी पाकिस्तानी पासपोर्ट था।

उन्हें पाकिस्तानी पासपोर्ट पर भारत में इलाज कराने के मार्ग में कई बाधाओं का सामना करना पड़ा। लेकिन अस्पताल समूह के अध्यक्ष डॉ. आजाद मूपेन ने एस्टर एमआईएमएस, उत्तरी केरल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को सभी कानूनी मुश्किलों का निराकरण करने तथा कुलसूम के उपचार एवं उनकी भारत यात्रा का मार्ग प्रशस्त का निर्देश दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं