बंगाल में ढाई लाख अभ्यर्थियों ने दी टीईटी परीक्षा

By भाषा | Updated: January 31, 2021 19:17 IST2021-01-31T19:17:05+5:302021-01-31T19:17:05+5:30

Two and a half lakh candidates took the TET exam in Bengal | बंगाल में ढाई लाख अभ्यर्थियों ने दी टीईटी परीक्षा

बंगाल में ढाई लाख अभ्यर्थियों ने दी टीईटी परीक्षा

कोलकाता, 31 जनवरी पश्चिम बंगाल में रविवार को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) आयोजित की गई। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों ने कोविड-19 दिशा-निर्देशों का पालन किया जैसे कि मास्क पहनना, शारीरिक दूरी बनाए रखना आदि।

पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा कि लगभग 2.5 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे। यह परीक्षा पांच साल बाद आयोजित की गई है।

जिन अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन जमा किए थे, वे परीक्षा में बैठने के योग्य थे। परीक्षा दोपहर एक बजे से आयोजित हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two and a half lakh candidates took the TET exam in Bengal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे