लाइव न्यूज़ :

कोविशील्ड टीका ले कर दो विमान ब्राजील, मोरक्को के लिए रवाना

By भाषा | Updated: January 22, 2021 19:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जनवरी कोविशील्ड की 20- 20 लाख खुराक लेकर दो विमान शुक्रवार की सुबह मुंबई हवाई अड्डे से ब्राजील और मोरक्को के लिए रवाना हुए।

भारत दुनिया के सबसे बड़े दवा निर्माता देशों में शामिल है और कोरोना वायरस का टीका खरीदने के लिए कई देशों ने इससे संपर्क किया है।

सीएसएमआईए की तरफ से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘‘सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा तैयार कोविशील्ड टीके की 20 लाख खुराक ले कर एक विमान छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (सीएसएमआईए) से ब्राजील के लिए और 20 लाख खुराक लेकर दूसरा विमान मोरक्को के लिए रवाना हुआ।’’

इसमें बताया गया कि 22 जनवरी तक सीएसएमआईए ने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय एवं घरेलू स्थानों तक कोविशील्ड की 1.417 करोड़ खुराक पहुंचाई है।

भारत बुधवार से ही भूटान, मालदीव, बांग्लादेश, नेपाल, म्यामां और सेशेल्स को कोविड-19 का टीका भेज रहा है।

भारत में व्यापक स्तर पर कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान जारी है जिसके तहत पूरे देश में अग्रिम मोर्चे के स्वास्थ्यकर्मियों को कोवशील्ड और कोवैक्सीन का टीका लगाया जा रहा है।

ऑक्सफोर्ड-एस्स्ट्राजेनेका कोविशील्ड का उत्पादन जहां सीरम इंस्टीट्यूट कर रहा है वहीं कोवैक्सीन का उत्पादन भारत बायोटेक द्वारा किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां