लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के कारण नागर विमानन मंत्रालयों के दो सलाहकारों, डीजीसीए के दो अधिकारियों की मौत

By भाषा | Updated: July 11, 2021 12:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जुलाई कोरोना वायरस के कारण अब तक नागर विमानन मंत्रालय के दो सलाहकारों और नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के दो अधिकारियों की मौत हो चुकी है। सरकारी अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि नागर विमानन मंत्रालय के दो सलाहकारों की 2020 में कोरोना वायरस की पहली लहर के दौरान मौत हुई थी। ये सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी थे और मंत्रालय ने अनुबंध के आधार पर उन्हें नियुक्त किया गया था।

उन्होंने बताया कि डीजीसीए के दो अधिकारियों की 2021 में कोविड-19 की दूसरी लहर में मौत हुई। इनमें एक अधिकारी निदेशक और एक सहायक निदेशक के पद पर सेवाएं दे रहा था।

भारत इस साल अप्रैल और मई में कोरोना वायरस की दूसरी लहर से बुरी तरह प्रभावित हुआ था। सरकारी अधिकारियों ने बताया कि इस साल जनवरी से मई के बीच नागर विमानन मंत्रालय के कुल 44 कर्मचारी संक्रमित पाए गए थे, जबकि 2020 में मंत्रालय के केवल 26 कर्मचारी ही संक्रमित पाए गए थे।

अधिकारियों ने बताया कि इन सभी कर्मचारियों के इलाज पर हुए खर्च का भुगतान केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) और केंद्रीय सेवा (चिकित्सा उपस्थिति) नियमों के अनुसार किया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि भारत में संक्रमण के मामले बढ़कर 3,08,37,222 हो गए हैं, लेकिन उपचाराधीन लोगों की संख्या गिरकर 4,54,118 रह गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों