लाइव न्यूज़ :

वेब सीरिज और टीवी शो में काम कर चुकी दो अभिनेत्रियां चोरी के आरोप में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 18, 2021 15:20 IST

Open in App

मुंबई, 18 जून वेब सीरिज और टीवी शो में कुछ समय काम कर चुकी दो अभिनेत्रियों को एक महिला से 3.28 लाख रुपये की चोरी करने के आरोप में गोरेगांव से गिरफ्तार किया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी सुरभि श्रीवास्तव (25) और मोहशिना शेख (19) कई वेब सीरिज और टीवी शो में काम किया है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 महामारी के दौरान काम नहीं मिलने से आरोपियों के सामने आर्थिक परेशानियां खड़ी हो गई थी और वे अपने घर का किराया तक नहीं चुका पा रहीं थी।

अधिकारी ने बताया कि 18 मई को दोनों महिलाएं आरे कालोनी में अपने दोस्त के घर पर 'पेइंग गेस्ट' के तौर पर रहने चली गईं।

उन्होंने कहा कि दोनों ने वहां पेइंग गेस्ट के तौर पर रह रही एक अन्य महिला के लॉकर से 3.28 लाख रुपये चुरा लिये। अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो शक के दायरे में ये दोनों महिलाएं आईं। उन्होंने कहा कि रकम चोरी करने के बाद ये दोनों उस परिसर से हड़बड़ी में निकलीं।

उन्होंने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे चोरी की रकम में से 50 हजार की राशि बरामद की गई है। साथ ही बता कि दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 23 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया