लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में लावेपोरा हमले में शामिल आतंकी संगठन के दो कार्यकर्ता गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 26, 2021 13:13 IST

Open in App

श्रीनगर, 26 मार्च पुलिस ने कश्मीर के लावेपोरा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले में शामिल आतंकी संगठन के दो कार्यकर्ताओं को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने का दावा किया। हमले में दो कर्मियों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

कश्मीर जोन के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया, ‘‘यह एक दर्दनाक आतंकी घटना थी। श्रीनगर और बांदीपोरा पुलिस ने पूरी रात काम किया और हमले में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया।’’

कुमार ने कहा कि हमले में इस्तेमाल की गई कार को जब्त कर लिया गया जबकि हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादी की पहचान कर ली गई है।

उन्होंने बताया कि कार से कुछ खाली कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

आईजीपी ने गिरफ्तार किए गए कार्यकर्ताओं की पहचान जावेद शेख और मुजफ्फर मीर के रूप में की।

उन्होंने बताया कि मुजफ्फर मीर लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर नदीम अबरार का रिश्तेदार है। वे लोग इसमें शामिल हैं और उन्होंने यह साजिश रची।

अधिकारियों ने कहा कि हमले को अंजाम देने वाले दो विदेशियों सहित तीन आतंकवादियों का पता लगाने के लिए कई स्थानों पर छापे मारे गए।

अधिकारियों ने कहा कि उनका पता लगाने के लिए अभियान चल रहा है।

गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को शहर के लावेपोरा इलाके में आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले में सीआरपीएफ के एक उप निरीक्षक और एक कांस्टेबल की मौत हो गई, जबकि दो अन्य जवान घायल हो गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां