लाइव न्यूज़ :

करनाल में बैंक लूटने के दो आरोपी हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 12, 2021 20:36 IST

Open in App

चंडीगढ़, 12 अक्टूबर हरियाणा पुलिस ने पिछले हफ्ते करनाल जिले में पिस्तौल का डर दिखाकर बैंक लूटने के आरोप में मंगलवार को हिमाचल प्रदेश से दो लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि आरोपियों के पास से अपराध में इस्तेमाल हुए दो देसी पिस्तौल, 10 कारतूस, 2,84,500 रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल बरामद की गयी है।

उन्होंने बताया कि पांच अक्टूबर को तीन हथियारबंद बदमाशों ने करनाल के निसिंग में बैंक से कथित तौर पर 10.64 लाख रुपये नकद लूटे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पानीपत जिले के अंकुर उर्फ रिंकू और करनाल के विकास उर्फ काशु के रूप में की गयी है। उन पर 50-50 हजार रुपये का इनाम भी था।

अधिकारी ने बताया, ‘‘बैंक कर्मियों ने पुलिस को बताया कि तीन अज्ञात सशस्त्र बदमाश पांच अक्टूबर को दोपहर करीब तीन बजकर 45 मिनट पर शाखा में घुसे और उन्होंने बंदूक का डर दिखाकर 10,64,000 रुपये लूटे और एक मोटरसाइकिल से फरार हो गए।’’

प्रवक्ता ने बताया कि मामले को हल करने के लिए पुलिस के पांच दल बनाए गए थे। खुफिया और अन्य सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के काला अम्ब से दो आरोपियों को पकड़ लिया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि अपराध को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर कमरे किराये पर लिए। तीसरे आरोपी की भी पहचान कर ली गयी है और उसे गिरफ्तार करने की कोशिशें की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह