आगरा में नाबालिग से दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, वीडियो बनाकर लड़की को कर रहा था ब्लैकमेल
By भाषा | Updated: May 24, 2021 08:01 IST2021-05-23T23:49:59+5:302021-05-24T08:01:18+5:30

आगरा में नाबालिग से दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, वीडियो बनाकर लड़की को कर रहा था ब्लैकमेल
आगरा (उत्तर प्रदेश), 23 मई जिले में दो युवकों ने 12 साल की लड़की के साथ कथित रूप से बलात्कार कर उसका वीडियो बना लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि लड़की घर में अकेली थी, उसी दौरान पड़ोसी सोनू (20) आया और बहाने से उसे अपने घर बुला ले गया।
उन्होंने बताया कि सोनू के आवास पर अन्य आरोपी कृष्ण (19) मौजूद था, जहां दोनों ने उसके साथ बलात्कार किया।
उन्होंने बताया कि आरोपी ने घटना का वीडियो बना लिया और लड़की को ब्लैकमेल करने लगे। उन्होंने कहा कि लड़की ने घटना के बारे में अपने माता-पिता को बताया जिसके बाद शिकायत दर्ज की गयी।
क्षेत्राधिकारी सदर, राजीव कुमार ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने वीडियो को किसी अन्य मोबाइल फोन पर भी फॉरवर्ड किया है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।