लाइव न्यूज़ :

हरिद्वार कुंभ में एक लाख से ज्यादा फर्जी कोविड टेस्ट करने के दो आरोपी नोएडा से गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 8, 2021 15:39 IST

Open in App

नोएडा, आठ नवंबर हरिद्वार में आयोजित कुंभ मेले में फर्जी तरीके से कोविड जांच के जरिए करोड़ों रुपये का घोटाला करने के मामले में मैक्स कॉरपोरेट सर्विसेज लिमिटेड के मालिक व उनकी पत्नी को नोएडा में उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

उन पर एक लाख से ज्यादा फर्जी कोविड-19 जांच का आरोप है। इस मामले की जांच उत्तराखंड की विशेष जांच टीम (एसआईटी) तथा प्रवर्तन निदेशालय कर रहा है। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि बीती रात हरिद्वार पुलिस ने नोएडा के सेक्टर 48 में रहने वाले मैक्स कॉरपोरेट सर्विसेज लिमिटेड के निदेशक शरद पंत (45) तथा उनकी पत्नी मलिका पंत (43) को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ हरिद्वार जनपद में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के अलावा आपदा प्रबंधन कानून व महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है।

उन्होंने बताया कि आरोप के अनुसार इन लोगों ने एक लाख से ज्यादा फर्जी आरटी -पीसीआर जांच किया तथा उत्तराखंड सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाया। पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद हरिद्वार रवाना हो गयी।

पुलिस के अनुसार पंजाब के फरीदकोट के रहने वाले एक व्यक्ति को 22 अप्रैल को एक एसएमएस आया जिसमें बताया गया था कि उनकी कोविड जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। विपिन ने दावा किया कि उन्होंने कभी कोविड जांच करवाया ही नहीं था। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय अधिकारियों की इसकी शिकायत की। उन्होंने इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) को ई-मेल के जरिए अपनी शिकायत भेजी।

आईसीएमआर ने अपनी जांच में पाया कि विपिन का कोविड नमूना हरिद्वार में लिया गया था। उसके बाद उत्तराखंड स्वास्थ विभाग को मामले की जांच सौंप दी गई। जांच में पता चला कि एक लाख से ज्यादा फर्जी कोविड टेस्ट किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह