लाइव न्यूज़ :

इंदौर में आभूषण कारोबारी से धोखाधड़ी करने के दो आरोपी नवी मुंबई से गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 25, 2021 18:45 IST

Open in App

ठाणे, 25 जनवरी मध्यप्रदेश के इंदौर में आभूषण कारोबारियों से कथित धोखाधड़ी करने के मामले में वांछित दो लोगों को नवी मुंबई के खारघर से गिरफ्तार किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नरेंद्र सिंह उर्फ दशरथ सिंह राजपुरोहित (28) और विजय सिंह सोलंकी (35) के तौर पर की गई है जो फोन पर प्रतिष्ठित आभूषण कारोबारी बन ‘व्यापार बढ़ाने के नाम’ पर छोटे आभूषण कारोबारियों से कर्ज मांगते थे।

उन्होंने बताया कि इंदौर पुलिस के साइबर सेल ने इनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहम मामला दर्ज किया है।

उन्होंने बताया कि शनिवार को गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक कार, छह मोबाइल फोन, डेबिट कार्ड और आभूषण विक्रेताओं की जानकारी वाली डायरी जब्त की गई है।

अपराध करने के तरीके की जानकारी देते हुए अधिकरियों ने बताया कि दोनो आरोपी मशूहर आभूषण कारोबारी बन छोटे आभूषण कारोबारियों को फोन करते थे और कारोबार विस्तार के लिए आपात कर्ज मांगते थे।

उन्होंने बताया, ‘‘ पैसा मिलने के बाद अपना फोन बंद कर देते थे।

अधिकारियों ने बताया कि इंदौर साइबर सेल की पुलिस रविवार को वाशी आई और दोनों आरोपियों को अपनी हिरासत में ले लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल