लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में मुठभेड़ के बाद लूट के कई मामलों में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 19, 2021 18:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी में एक रात में लूट की कई वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस ने द्वारका इलाके में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान आरोपियों के एक सहयोगी को भी गिरफ्तार किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान सचिन (21) और बबलू (20) के रूप में हुई । ये दोनों मंगोलपुरी के रहने वाले हैं। वहीं उनके सहयोगी की पहचान विशाल (21) के रूप में हुई, जो पहले दिल्ली सिविल डिफेंस (डीसीडी) में काम करता था और सुल्तानपुरी का रहने वाला है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 11 और 12 अक्टूबर की दरमियानी रात को हथियारबंद लूट की चार घटनाएं द्वारका में हुई। पहली घटना द्वारका सेक्टर के महादेव अपार्टमेंट्स के समीप रात करीब 12 बजकर 30 मिनट के आसपास हुई। पीड़ित ने शिकायत में बताया कि सैंट्रो से यात्रा कर रहे तीन लोगों ने उसे रोका और लूट को अंजाम दिया। वहीं दूसरी घटना में वेलकम होटल के निकट तीन से चार लोगों ने पीड़ित से मोबाइल फोन लूट लिया। तीसरी घटना रात के करीब एक बजकर 15 मिनट पर सेक्टर-9 में आईटीएल स्कूल के समीप हुई और एक व्यक्ति से उसका मोबाइल फोन लुटेरों ने छीन लिया।

वहीं चौथी घटना वेगल मॉल के निकट करीब दो बजकर 35 मिनट पर हुई और शगुन नाम के व्यक्ति से लूटरों ने कथित तौर पर मोबाइल फोन छीन लिया।

पुलिस ने जानकारी मिलने के बाद 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को खंगाला और 100 से ज्यादा लोगों की जांच की।

इसके बाद पुलिस को आरोपियों के द्वारका आने के संबंध में जानकारी मिली। जाल बिछाकर पुलिस ने द्वारका सेक्टर-10 में रामलीला मैदान के समीप आरोपियों की कार रोकी। कार से दो लोग बाहर निकले और भागने की कोशिश की।

द्वारका के पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने बताया कि आरोपी ने पुलिसकर्मी पर गोली चलाई, जिसके बाद कर्मियों ने आत्मरक्षा के लिए तीन गोली चलाई। दोनों ही संदिग्धों को पैरों में गोली लगी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद सुल्तानपुरी में छापा मारकर विशाल को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से दो पिस्तौल, लूट में शामिल एक चोरी की कार और चोरी के चार मोबाइल फोन बरामद हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो