लाइव न्यूज़ :

दुर्लभ वन्य प्राणी पैंगोलिन के शिकार और अवैध व्यापार में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 9, 2021 11:59 IST

Open in App

भोपाल, नौ जून मध्यप्रदेश की स्टेट टाइगर फोर्स ने लुप्तप्राय वन्य प्राणी पैंगोलिन के शिकार और उसके अंगों के अवैध व्यापार में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य-प्राणी) आलोक कुमार ने बुधवार को बताया कि स्टेट टाइगर फोर्स (एसटीएसएफ), भोपाल और टाइगर स्ट्राइक फोर्स, जबलपुर की संयुक्त कार्रवाई में, फरार आरोपी इरफान (निवासी जिला अनूपपुर) तथा उसकी निशानदेही पर गिरोह के एक अन्य फरार आरोपी दानिश रजा को मंडला जिले के बिछिया से मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि जबलपुर के रेलवे स्टेशन से चार आरोपियों को 29 अगस्त, 2019 को गिरफ्तार किया गया था। उनके पास से पेंगोलिन के करीब 8.5 किलोग्राम शल्क (स्केल्स) और एक जीप जब्त की गई थी। तब इरफान और दानिश फरार थे जिन्हें मंगलवार को पकड़ा गया।

कुमार ने बताया कि इन दोनों आरोपियों के पास से पैंगोलिन के अवैध व्यापार से संबंधित कुछ वीडियो फुटेज और ऑडियो सामग्री मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू