लाइव न्यूज़ :

बिजनौर में राहगीरों से लूट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 16, 2021 16:56 IST

Open in App

बिजनौर, 16 जुलाई उत्तर प्रदेश के बिजनौर मे पुलिस ने राहगीरों से लूट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके पास से दो तमंचे, बाइक और लूट के सामान बरामद किये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने शुक्रवार को बताया कि थाना किरतपुर के मोचीपुरा मार्ग पर तीन जुलाई को एक शिक्षिका नीलम रानी विद्यालय से घर लौट रही थीं तभी बाइक सवार दो बदमाश उनका मोबाइल छीनकर फरार हो गए। वहीं 11 जुलाई को सुमित नाम के एक व्यक्ति और उसकी पत्नी से किरतपुर थाना क्षेत्र में दूधली मार्ग पर तीन बाइक सवार बदमाश सोने की बाली, पायल और एक हजार रुपये की नकदी लूट कर फरार हो गए।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम किरतपुर के खटिया पुलिया के पास दो बदमाशों का पुलिस ने पीछा किया तो उन्होंने पुलिस पर गोली चला दी। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर जाहिद और शिबू को दो तमंचे, एक जोड़ी पायल, कान की बाली और लूट में इस्तेमाल बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इनके एक और साथी की तलाश कर रही है। इन आरोपियों पर जिले में कई मामले दर्ज हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे