लाइव न्यूज़ :

पीलीभीत में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,एक फरार

By भाषा | Updated: September 7, 2021 22:47 IST

Open in App

पीलीभीत (उप्र) सात सितंबर पीलीभीत जिले में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है जबकि एक आरोपी फरार हो गया है।

पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि गत रविवार को एक नाबालिग बच्ची ने तीन लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने 36 घंटे के अंदर दो आरोपियों--जीशान और बबलू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी बलविंदर सिंह अभी फरार है।

कोतवाली अमरिया पुलिस के अनुसार अमरिया क्षेत्र निवासी पीड़िता के पिता ने पुलिस में शिकायत की थी कि चार सितंबर को करीब चार बजे उसकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री अपने जीजा के साथ ग्राम अंटा गौटिया से से वापस आ रही थी कि रास्ते में तीन व्यक्ति मोटरसाइकिल से आ गए और उन्होंने लड़की को गन्ने के खेत में ले जाकर तीनों ने बारी-बारी से बलात्कार किया।

पीड़िता के पिता के अनुसार तीनों बलात्कारियों ने गन्ने के खेत के पास में खड़े उसके जीजा के कपड़े उतार दिये और वीडियो बनाते हुए कहने लगे कि तुम भी इसके साथ बलात्कार करो नहीं तो तुम दोनों को जान से मार देंगे। शिकायत के अनुसार तीनों ने उसका मोबाइल एवं पैसे भी जबरन छीन लिए तथ्ज्ञा शोर मचाने पर तीनों युवक अपनी गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।

कुमार के अनुसार इस मामले में अमरिया पुलिस ने तीन अज्ञात व्यक्तियों पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया। पुलिस को घटनास्थल पर जीशान नामक युवक के नाम रजिस्टर्ड बाइक मिली। जीशान को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर मामले का खुलासा हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा