लाइव न्यूज़ :

पंचायत सदस्य पद उम्मीदवार के रिश्तेदार की हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, दारोगा निलंबित

By भाषा | Updated: April 27, 2021 12:43 IST

Open in App

बलिया (उप्र), 27 अप्रैल बलिया जिले के सहतवार थाना क्षेत्र के दूबे छाप गांव में सोमवार शाम भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार के रिश्तेदार की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि लापरवाही बरतने आरोप में एक दारोगा को निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा ने मंगलवार को बताया, ‘‘सहतवार थाना क्षेत्र के दूबे छाप ग्राम में सोमवार शाम घनश्याम मिश्र (52) की हत्या कर दी गई। घनश्याम मिश्र जिला पंचायत वार्ड नम्बर आठ के सदस्य पद के उम्मीदवार भाजपा समर्थित विनय कुमार मिश्र के समधी हैं।’’

अधिकारी ने बताया कि मिश्र की शिकायत पर मंगलवार को सहतवार थाना में 19 व्यक्तियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने शिकायत के हवाले से बताया कि सोमवार शाम घनश्याम मिश्र दूबे छाप ग्राम से मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे तभी उन पर लाठी डंडे, भाला व चाकू आदि से हमला किया गया।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद घनश्याम मिश्र गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सक ने उन्हें वाराणसी के लिए रेफर कर दिया जहां देर रात उनकी मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि मामले में पुलिस ने दो आरोपियों चंदन सैनी व दीपक सैनी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि लापरवाही बरतने के आरोप में उप निरीक्षक (दारोगा) सूर्य नाथ यादव को निलंबित कर दिया है। शिकायत में घटना के कारणों का उल्लेख नहीं है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं