किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 31, 2021 16:59 IST2021-01-31T16:59:50+5:302021-01-31T16:59:50+5:30

Two accused arrested in gang-rape case | किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

बरेली, 31 जनवरी उत्तर प्रदेश में बरेली के ग्रामीण क्षेत्र में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर थाना फतेहगंज पश्चिमी में आरोपियों वेदपाल (20) और अशोक (22) के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो और आईटी अधिनियम के तहत रविवार को प्राथमिकी दर्ज की गई और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

क्षेत्राधिकारी रामानंद राय ने बताया कि तहरीर के मुताबिक दो जनवरी को किशोरी अपने खेत में गई थी, इसी दौरान दो युवकों ने मारपीट कर उससे कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि इस दौरान आरोपियों ने दुष्कर्म की वीडियो बना ली और उसे वायरल कर दिया।

राय ने बताया कि पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two accused arrested in gang-rape case

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे