लाइव न्यूज़ :

विवादित ऑडियो क्लिप मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 8, 2021 23:41 IST

Open in App

कानपुर (उप्र) आठ जून उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को कथित रूप से बदनाम करने वाली एक ''झूठी ऑडियो क्लिप'' को लेकर दर्ज एक मामले में सोशल मीडिया के दो प्रमोटरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार लोगों की पहचान दिलकुशा मंत्री आवास निवासी आशीष पांडेय और लखनऊ के बाजार खाला निवासी हिमांशु सैनी के रूप में हुई है। कानपुर के पुलिस आयुक्त असीम अरुण ने मंगलवार को कहा कि रविवार को गिरफ्तार लोगों को संबंधित अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

अरुण ने कहा कि पुलिस जांच में पुष्टि हुई कि कानपुर निवासी शिकायतकर्ता अतुल कुशवाहा और आशीष पांडे सोशल मीडिया प्रमोटर और प्रतिस्पर्धी थे और बाद में आशीष ने कुशवाहा के व्यवसाय और उनकी छवि को कथित रूप से बर्बाद करने की साजिश रची थी।

उन्होंने बताया कि आशीष और हिमांशु ने सोशल मीडिया पर पटना के 15 वर्षीय लड़के से दोस्ती की और उन्होंने उससे फोन पर बात की और बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया और बाद में उन्होंने दो अलग-अलग कॉल पर की गई बातचीत को मिलाकर ऑडियो क्लिप को बदल दिया और इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जो वायरल हो गया और इसे पूर्व आईएएस अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह और रोहिणी सिंह व अन्‍य ने भी साझा किया था।

अरुण ने लैपटॉप से मूल रिकॉर्डिंग, संपादित रिकॉर्डिंग और संपादन सॉफ्टवेयर बरामद करने का दावा किया, जिसे जब्त कर लिया गया है।

अरुण ने कहा, "हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि यह ऑडियो ट्वीट करने वालों तक कैसे पहुंचा।" अतुल कुशवाहा ने एक हफ्ते पहले पनकी पुलिस में पूर्व आईएएस अधिकारी, हिमांशु सैनी तथा आशीष पांडे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

कुशवाहा ने अपनी प्राथमिकी में कहा, "संरचित ऑडियो रिकॉर्डिंग" में दो लोगों को यह बात करते हुए सुना जा सकता है कि कैसे कुछ लोगों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पक्ष में ट्वीट करने के लिए पैसे दिए जाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं