लाइव न्यूज़ :

रेल यात्री के 25 लाख रूपये के गहने चुराने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 16, 2021 23:24 IST

Open in App

जयपुर 16 दिसंबर जयपुर रेलवे पुलिस ने जयपुर-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट ट्रेन में सवार दंपति का 25 लाख रुपये मूल्य के गहनों से भरा पर्स चुराने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

अजमेर पुलिस अधीक्षक (जीआरपी) भंवर सिंह नाथावत ने बताया कि बापू नगर में निवासी सज्जन कुमार जैन ने 11 दिसंबर को जीआरपी थाने में चोरी हुए पर्स की शिकायत की थी। इसमें बताया गया था कि पर्स में आभूषण थे, जिनकी कीमत करीब 25 लाख रुपये है।

उन्होंने एक बयान में बताया कि विशेष दल ने दौसा निवासी विकास खटीक (30) और जयपुर निवासी लक्की छुगानी (25) को गिरफ्तार कर डायमंड जड़ित सोने का हार सहित कुछ आभूषण बरामद किये हैं।

उन्होंने बताया कि जांच में तीन व्यक्तियों द्वारा चलती ट्रेन में चोरी करने की बात सामने आई है, जिसमें एक व्यक्ति धनजी उर्फ औंधा भावनगर गुजरात का है, जिसकी तलाश हेतु थाने से टीम रवाना कर दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू