लाइव न्यूज़ :

दो किशोरियों का अपहरण कर दुष्‍कर्म करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 29, 2021 12:10 IST

Open in App

बलिया (उप्र) 29 जून बलिया जिले के नरही थाना क्षेत्र में दो किशोरियों का कथित रूप से अपहरण कर हैदराबाद ले जाकर उनसे बलात्‍कार करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, नरही थाना क्षेत्र के एक गांव से 12 और 16 वर्ष की दो किशोरियों का 14 जून को कथित रूप से अपहरण कर लिया गया था। दोनों पीड़िताएं सहेलियां हैं।

पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने संवाददाताओं को मंगलवार को बताया कि एक किशोरी के पिता की शिकायत पर दीपक एवं सोनू के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की अपहरण के आरोप संबंधी धारा के तहत गत 16 जून को नामजद मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस को पिछले दिनों दोनों किशोरियां थाना क्षेत्र के भरौली चौराहे से मिलीं। पुलिस ने दोनों किशोरियों की जिला अस्पताल में चिकित्सकीय जांच कराई।

उन्होंने बताया कि किशोरियों ने आरोप लगाया कि उनके गांव के दीपक ने पड़ोसी गांव के रहने वाले अपने दोस्त सोनू के साथ मिलकर उनका अपहरण कर लिया था तथा इसके बाद वे दोनों को हैदराबाद लेकर गये तथा उनके साथ बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि दोनों किशोरियों के बयान के आधार पर मामले में बलात्‍कार संबंधी आरोप शामिल गए तथा पॉक्‍सो (यौन अपराधों के खिलाफ बच्चों की सुरक्षा) कानून की धारा भी जोड़ी गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नरही पुलिस ने एक मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को मंगलवार सुबह थाना क्षेत्र के कोटवा नारायणपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी 22 और 26 साल के हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे