लाइव न्यूज़ :

एटीएम से पैसे निकालने वालों से ठगी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 1, 2021 16:23 IST

Open in App

नोएडा,एक जनवरी एटीएम मशीन से पैसे निकालने वाले लोगों से धोखाधड़ी कर, उनके खाते से पैसे निकालने वाले गिरोह के कथित दो सदस्यों को नोएडा सेक्टर- 58 थाने की पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। इनके पास से पुलिस ने नौ एटीएम कार्ड तथा 20 हजार रुपये नकद बरामद किया है।

नोएडा सेक्टर-58 थाने के थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को एक सूचना के आधार पर बिशनपुरा गांव के पास से असलम तथा अजीत नामक दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी एटीएम मशीन से पैसा निकालने वाले सीधे साधे लोगों के साथ कथित तौर पर धोखाधड़ी करके उनके खाते से पैसा निकाल लेते थे।

उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने नौ एटीएम कार्ड तथा 20 हजार रुपये नकद बरामद किया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने दर्जनों लोगों के साथ ठगी करने की बात स्वीकार की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर