लाइव न्यूज़ :

पुलिस अभिरक्षा से दो अभियुक्त फरार, दारोगा सहित चार पुलिसकर्मी निलंबित

By भाषा | Updated: July 1, 2021 21:00 IST

Open in App

बहराइच (उप्र), एक जुलाई अदालत में पेशी पर लाए गये दो अभियुक्त बृहस्पतिवार दोपहर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गये।

इस घटना के सिलसिले में पुलिस अधीक्षक ने एक दारोगा व चार सिपाहियों को निलंबित कर लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने बताया कि बुधवार देर रात थाना कोतवाली नानपारा पुलिस ने इटहा पुल के पास चोरी व नकबजनी के चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था। इन चारों को बृहस्पतिवार दोपहर पेशी पर अदालत लाया गया। इनमें से दो अभियुक्त मुन्ना व राजा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गये।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के जिम्मेदार पुलिस उपनिरीक्षक गोपाल तिवारी तथा चार आरक्षियों को निलंबित किया गया है। फरार अभियुक्तों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई है।

उन्होंने बताया कि लापरवाही बरतने वाले पांचों पुलिसकर्मियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग