लाइव न्यूज़ :

इंदौर में शराब ठेकेदार पर गोली चलाने के मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 21, 2021 12:36 IST

Open in App

इंदौर (मध्य प्रदेश), 21 जुलाई इंदौर में शराब कारोबार को लेकर हुए विवाद में एक ठेकेदार को दिनदहाड़े गोली मारकर घायल करने के मामले में दो फरार आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया। सनसनीखेज घटनाक्रम के दोनों आरोपियों में से प्रत्येक की गिरफ्तारी पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस अधीक्षक (पूर्वी क्षेत्र) आशुतोष बागरी के मुताबिक शराब ठेकेदार अर्जुन ठाकुर पर गोलीबारी के दो दिन पुराने मामले में कुख्यात बदमाश सतीश भाऊ और चिंटू ठाकुर को भोपाल से गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने इन खबरों को खारिज किया कि दोनों आरोपियों ने पुलिस के सामने योजनाबद्ध तरीके से आत्मसमर्पण किया है। बागरी ने बताया कि गोलीबारी मामले में एक अन्य फरार आरोपी हेमू ठाकुर की तलाश की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विजय नगर क्षेत्र की एक इमारत में शराब ठेकेदारों के आपसी विवाद के दौरान आरोपियों ने दूसरे पक्ष के अर्जुन ठाकुर को सोमवार को गोली मार दी थी। इस इमारत में शराब ठेकेदारों के एक समूह का दफ्तर है।

उन्होंने बताया कि गोलीबारी में घायल अर्जुन ठाकुर को नजदीक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अब उनकी हालत खतरे से बाहर है।

चश्मदीदों के मुताबिक गोलीबारी के बाद ठाकुर के करीब 20 आक्रोशित समर्थक शराब ठेकेदारों के समूह के दफ्तर वाली इमारत के सामने आ जुटे थे और उन्होंने पुलिस की मौजूदगी में इमारत पर जमकर पथराव कर दिया था। पथराव में इमारत की पहली मंजिल पर लगे कांच फूट गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट