लाइव न्यूज़ :

पात्रा के ट्वीट पर ट्विटर के कदम से ‘नकली कागज बनाने वाली’ भाजपा की पोल खुली: कांग्रेस

By भाषा | Updated: May 21, 2021 16:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 मई कांग्रेस ने ‘टूलकिट’ मामले में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के ट्वीट को ट्विटर द्वारा ‘‘तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया’’ करार दिए जाने के बाद भाजपा पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट के इस कदम से ‘‘नकली कागज बनाने वाली’’ सत्तारूढ़ पार्टी की पोल खुल गई।

पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने यह दावा भी किया कि भाजपा ‘‘नकली कागज’’ तैयार करके विपक्ष को बदनाम करने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस ‘‘नकली छवि’’ को बचाने की कोशिश कर रही है जिसे अरबों रुपये खर्च करके बनाया गया है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘संकट की इस घड़ी में आज पूरा देश पूछ रहा है कि सरकार कहां हैं? सरकार क्या कर रही है? यह सबको दिख रहा है। उम्मीद थी कि ये लोगों के आंसू पोछेंगे। लेकिन सरकार और सत्ताधारी दल इस काम में मशगूल हैं कि कैसे नकली कागज बनाना है और विपक्ष को बदनाम करना है।’’

खेड़ा ने दावा किया, ‘‘भाजपा की कोशिश अरबोे रुपये खर्च करके बनाई गई प्रधानमंत्री की नकली छवि को बचाना है। अब इनकी पोल खुल गई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इनकी पोल खुल गई है, लेकिन दुख इस बात है कि ये लोग भारत की कैसी छवि बना रहे हैं।’’

गौरतलब है कि ट्विटर ने भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के उस ट्वीट को ‘‘तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया’’ करार दिया है जिसमें उन्होंने कथित तौर पर आरोप लगाया था कि कांग्रेस ने मोदी सरकार को निशाना बनाने के लिए एक ‘टूलकिट’ तैयार किया था।

ट्विटर का कहना है कि ‘वह ऐसे ट्वीट को यह करार देता जिनसे ऐसा मीडिया (वीडियो, ऑडियो और तस्वीरें) जुड़ा होता है जिसे छलपूर्वक तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया हो।

कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को ट्विटर से लिखित तौर पर कहा था कि वह ‘समाज में गलत जानकरी और अशांति फैलाने’ के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत कई भाजपा नेताओं के अकाउंट स्थायी रूप से निलंबित कर दे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन