लाइव न्यूज़ :

ट्विटर बनाम उत्तर प्रदेश पुलिस : कर्नाटक उच्च न्यायालय ने कार्यवाही स्थगित की

By भाषा | Updated: June 29, 2021 18:54 IST

Open in App

बेंगलुरु, 29 जून कर्नाटक उच्च न्यायालय ने मंगलवार को ट्विटर इंडिया के प्रबंध निदेशक मनीष माहेश्वरी और गाजियाबाद पुलिस से संबंधित मामले में कार्यवाही पांच जुलाई तक स्थगित कर दी। गाजियाबाद पुलिस ने हाल में उत्तर प्रदेश के शहर में एक बुजुर्ग मुस्लिम व्यक्ति पर हमले के मामले की जांच के संबंध में माहेश्वरी को तलब किया था।

उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से पेश हुए वकील प्रसन्न कुमार ने अदालत से मामले में स्थगन का अनुरोध किया था जिसके बाद न्यायमूर्ति जी नरेंद्र की एकल पीठ ने मामले में पांच जुलाई तक सुनवाई स्थगित कर दी। माहेश्वरी कर्नाटक में बेंगलुरु में रहते हैं।

मामले में गाजियाबाद पुलिस ने उन्हें नोटिस भेजकर 24 जून को गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर पुलिस थाना में बयान दर्ज कराने को कहा था। इसके बाद माहेश्वरी ने राहत का अनुरोध करते हुए उच्च न्यायालय का रुख किया। अदालत ने इसके बाद गाजियाबाद पुलिस को माहेश्वरी के खिलाफ कोई भी दंडात्मक कार्रवाई करने पर रोक दिया। न्यायमूर्ति नरेंद्र ने यह भी कहा कि पुलिस अगर माहेश्वरी से पूछताछ करना चाहती है तो वह डिजिटल माध्यम से ऐसा कर सकती है।

सोशल मीडिया पर 14 जून को सामने आये एक वीडियो में बुजुर्ग मुस्लिम व्यक्ति अब्दुल शमद सैफी ने आरोप लगाया था कि उन्हें कुछ लड़कों ने पीटा और ‘‘जय श्रीराम’’ का नारा लगाने को कहा। गाजियाबाद पुलिस ने 15 जून को ट्विटर इंक, ट्विटर कम्युनिकेशंस इंडिया, समाचार वेबसाइट द वायर, पत्रकार मोहम्मद जुबैर और राणा अय्यूब, कांग्रेस के सलमान निजामी, मस्कूर उस्मानी, डॉ समा मोहम्मद और लेखक सबा नकवी के खिलाफ यह वीडियो क्लिप साझा करने के लिए प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने घटना में सांप्रदायिक पहलु से इनकार किया और दावा किया कि यह वीडियो सांप्रदायिक अशांति पैदा करने के इरादे से साझा किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट