लाइव न्यूज़ :

ट्विटर उपयोगकर्ता ने मेट्रो ट्रेन के ऊपर चिंगारी की तस्वीर साझा की, डीएमआरसी ने सामान्य घटना बताया

By भाषा | Updated: July 16, 2021 23:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जुलाई एक ट्विटर उपयोगकर्ता ने एक वीडियो क्लिप साझा कर पिंक लाइन पर दिल्ली मेट्रो ट्रेन के ऊपर चिंगारी जैसी रौशनी होने का दावा किया। हालांकि डीएमआरसी ने शुक्रवार को कहा कि ऐसी घटनाएं सामान्य हैं और सेवाओं के साथ कोई समस्या नहीं है।

उपयोगकर्ता ने क्लिप को बृहस्पतिवार आधी रात के करीब साझा करते हुए कहा था कि यह मयूर विहार फेज -1 स्टेशन के पास हुआ था और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को टैग किया था।

डीएमआरसी के वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को संपर्क करने पर कहा कि कोई समस्या नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘कल आखिरी ट्रेन सेवा थी, इसलिए कॉरिडोर के त्रिलोकपुरी खंड में ओएचई (ओवरहेड विद्युतीकरण) इंटरलिंकिंग के लिए संशोधित परिचालन योजना के कारण कुछ बदलाव हुआ था।

उन्होंने कहा कि यह ‘‘पैंटो फ्लैशिंग’’ थी, जो एक सामान्य घटना है और कई बार होती रहती है, लेकिन दिन के समय में ध्यान में नही आता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब