लाइव न्यूज़ :

दिशा रवि को लेकर अनिल विज के ट्वीट को हटाने से ट्विटर ने किया इनकार

By भाषा | Updated: February 16, 2021 01:35 IST

Open in App

चंडीगढ़, 15 फरवरी हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने सोमवार को जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि की गिरफ्तारी के संबंध में ट्वीट किया कि ‘‘देश विरोध का बीज जहां कहीं भी हो, उसका समूल नाश कर देना चाहिए’’। इस ट्वीट को लेकर मिली शिकायत के आधार पर जांच करने के पश्चात ट्विटर ने इसे हटाने से इनकार कर दिया।

ट्विटर ने मंत्री को अधिसूचित किया कि उसे इस ट्वीट को लेकर एक शिकायत मिली थी, लेकिन जांच के बाद पाया गया कि इस ट्वीट ने किसी दिशा-निर्देश का उल्लंघन नहीं किया है।

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने विज के ट्वीट की आलोचना करते हुए कहा, ‘‘निश्चित ही इस प्रकार के ट्वीट हमारे लोकतंत्र के लिए उस ‘टूलकिट’ से कहीं अधिक खतरनाक हैं, जिसे दिशा रवि ने रीट्वीट किया था।’’

भाजपा नेता विज ने ट्वीट किया, ''देश विरोध का बीज जिस किसी के भी दिमाग में हो, उस बीज को जड़ से उखाड़ फेंकना चाहिये, फिर चाहे वह दिशा रवि हो या कोई और।' '

विज ने यह टिप्पणी पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि की गिरफ्तारी के दो दिन बाद की है। दिशा रवि को सोशल मीडिया पर किसानों के प्रदर्शन से संबंधित 'टूलकिट' कथित रूप से साझा करने को लेकर गिरफ्तार किया गया है।

दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि 21 वर्षीय कार्यकर्ता 'टूलकिट गूगल डॉक' की संपादक हैं और दस्तावेज बनाने और उसका प्रसार करने वाली 'मुख्य साजिशकर्ता' हैं। दिशा रवि को साइबर प्रकोष्ठ ने शनिवार को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया था ।

पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का समर्थन करने के लिए एक 'टूल किट ' साझा की थी।

इस 'टूल किट ' में विभिन्न कदमों के बारे में जानकारी दी गई थी जिनमें ट्विटर पर विरोध करना, भारतीय दूतावासों के बाहर प्रदर्शन करना शामिल था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह