लाइव न्यूज़ :

ट्विटर ने कंगना का अकाउंट स्थायी रूप से बंद किया

By भाषा | Updated: May 4, 2021 20:19 IST

Open in App

मुंबई/नयी दिल्ली, चार मई ट्विटर ने ‘नफरती आचरण एवं अपमानजनक व्यवहार’ नीति का उल्लंघन करने पर अभिनेत्री कंगना रनौत का अकाउंट स्थायी रूप से बंद कर दिया।

ट्विटर ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

चौंतीस वर्षीय अभिनेत्री के अकांउट ‘एट कंगना टीम’ पर अब ‘अकाउंट सस्पेंडेड’ (अकाउंट निलंबित) का संदेश लिखा आ रहा है।

ट्विटर के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा रनौत का अकाउंट बार-बार नियमों का उल्लंघन करने के लिए स्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

बहरहाल, उन्होंने यह नहीं बताया कि उनके किस ट्वीट की वजह से यह कार्रवाई की गई है।

रनौत कथित तौर पर भड़काऊ ट्वीट करने के लिए जानी जाती रही हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल में भाजपा पर ममता बनर्जी नीत तृणमूल कांग्रेस की जीत और चुनाव बाद हिंसा को लेकर कई पोस्ट किए थे। राज्य में राष्ट्रपति शासन की मांग करते हुए अभिनेत्री ने हिंसा के लिए बनर्जी को कसूरवार ठहराया था और उन्हें ऐसे नामों से संबोधित किया था जिनको प्रकाशित नहीं जा सकता है।

ट्विटर ने एक बयान में कहा, “ हम स्पष्ट रहे हैं कि हम उस व्यवहार पर कड़ी प्रवर्तन कार्रवाई करेंगे जिनसे ऑफलाइन नुकसान पहुंचने की आशंका है।”

प्रवक्ता ने बताया, “ संदर्भित अकाउंट को ट्विटर के नियमों, खासकर, हमारे नफरती आचरण नीति और अपमानजनक नीति का बार-बार उल्लंघन करने के लिए स्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।”

उन्होंने कहा, “हम सब पर विवेकपूर्ण तरीके से और निष्पक्ष रूप से ट्विटर नियमों को लागू करते हैं।”

ट्विटर की नीति के मुताबिक, ‘‘व्यक्ति किसी को निशाना बनाकर प्रताड़ित नहीं करे या प्रताड़ित करने, धमकाने या इसकी कोशिश करने के लिए अन्य को भड़काए नहीं या अन्य की आवाज़ को खामोश नहीं कराए।”

ट्विटर ने नीति का हवाला देते हुए बताया कि जब अकाउंट को स्थायी रूप से बंद किया जाता है तो अकाउंट धारक को बताया जाता है कि उन्होंने किन नियमों का उल्लंघन किया है।

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने रनौत की नफरत फैलाने के लिए आलोचना की।

ट्विटर अकाउंट बंद किए जाने के बाद अभिनेत्री ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने बंगाल हिंसा पर उदारवादी अंतरराष्ट्रीय मीडिया की खामोशी को उनकी ‘भारत के खिलाफ साजिश’ बताया।

अभिनेत्री को पिछले साल केंद्र सरकार ने वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की थी।

वह फेसबुक पर भी सक्रिय हैं।

अपनी इंस्टाग्राम ‘स्टोरीज़’ पर रनौत ने ट्विटर अकाउंट बंद किए जाने को लेकर मीडिया को दिए अपने बयान का स्क्रीनशॉट साझा किया।

उन्होंने कहा, “ बंगाल में नरसंहार रोकने के लिए राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करने वाला एक वीडियो ट्विटर पर अपलोड करने के फौरन बाद मेरा ट्विटर अकाउंट बंद कर दिया गया।”

रनौत के विवादित ट्वीटों के बाद, फैशन डिजाइनर आनंद भूषण और रिमज़िम दादू ने ऐलान किया कि वे अपने सोशल मीडिया चैनलों से उनकी सभी तस्वीरें हटा रहे हैं। उन्होंने अभिनेत्री के साथ कभी भी काम न करने का संकल्प भी लिया।

भूषण ने ट्विटर पर कहा, “ हम एक ब्रांड के तौर पर नफरती भाषणों का समर्थन नहीं करते हैं।”

दादू के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से संक्षिप्त बयान साझा किया गया जिसमें कहा गया है कि ब्रांड रनौत की अतीत में सहकार्य के तहत ली गई सभी तस्वीरों को हटा रहा है।

सोमवार को लेखक-गीतकार हुसैन हैदरी ने अभिनेत्री के दो ट्वीटों को साझा करके लोगों से अकाउंट की रिपोर्ट करने को कहा था। उन्होंने यह भी कहा कि यह दो ट्वीट ‘बड़े पैमाने पर हिंसा’ की बात करते हैं।

अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने फैशन डिजाइनरों के समर्थन करते हुए कहा कि उनके फैसले से उन्हें खुशी और हैरानी हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर