लाइव न्यूज़ :

ट्विटर ने नोडल संपर्क व्यक्ति को तैनात नहीं किया है, मामला अदालत में विचाराधीन: आईटी राज्यमंत्री

By भाषा | Updated: August 5, 2021 19:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अगस्त सरकार ने बृहस्पतिवार को बताया कि ट्विटर ने आकस्मिक व्यवस्था के तहत एक मुख्य अनुपालन अधिकारी और एक स्थानीय शिकायत अधिकारी को नियुक्त किया है, लेकिन किसी नोडल संपर्क व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है।

इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य राजीव चंद्रशेखर ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि 26 मई, 2021 को (जिस दिन सोशल मीडिया के लिए नए नियम लागू किए गए थे), ट्विटर नियमों का अनुपालन नहीं कर रहा था क्योंकि वह तय मानदंडों के अनुरूप एक मुख्य अनुपालन अधिकारी, एक नोडल संपर्क व्यक्ति और स्थानीय शिकायत अधिकारी को अनिवार्य रूप से नियुक्त करने में विफल रहा था।

उन्होंने कहा, ‘‘बाद में, उन्होंने एक आकस्मिक व्यवस्था के तहत एक मुख्य अनुपालन अधिकारी और एक स्थानीय शिकायत अधिकारी को नियुक्त किया। ट्विटर ने एक नोडल संपर्क व्यक्ति को भी तैनात नहीं किया है और यह मामला अदालत में विचाराधीन है।’’

मंत्री ने कहा कि उपयोगकर्ताओं के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की जवाबदेही सुनिश्चित करने और उपयोगकर्ता सुरक्षा बढ़ाने के लिए, सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 को अधिसूचित किया है, जो 26 मई, 2021 से लागू हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह