लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल का ट्विटर हैंडल तकनीकी खामी के चलते कुछ देर निलंबित रहा

By भाषा | Updated: May 10, 2021 20:56 IST

Open in App

जम्मू, 10 मई जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा का आधिकारिक ट्विटर हैंडल सोमवार को कुछ देर के लिए ''स्वचालित प्रणाली खामी'' के चलते निलंबित रहा। हालांकि, बाद में यह बहाल हो गया।

ट्विटर के एक प्रवक्ता ने कहा, '' यह खाता हमारी स्वचालित प्रणाली खामी के चलते कुछ देर के लिए निलंबित रहा। इसे ठीक कर दिया गया है और खाता बहाल हो गया है।''

जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल के आधिकारिक ट्विटर खाते के 50,000 से अधिक फॉलोवर हैं, जिस पर सोमवार शाम को खाता निलंबित होने का संदेश प्रदर्शित हुआ। इस संदेश में लिखा था, '' ट्विटर ने खाते को निलंबित कर दिया है, जिसने ट्विटर के नियमों का उल्लंघन किया।''

राजभवन के अधिकारियों ने कहा कि इस ''तकनीकी खामी'' को जल्द दूर करने के लिए मुद्दे को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाया गया।

इस बीच, कुछ ही देर बाद खाता बहाल हो गया।

पीडीपी के प्रवक्ता मोहित भान सबसे पहले उप राज्यपाल के आधिकारिक ट्विटर खाते के निलंबित होने का मुद्दा उठाने वालों में शुमार थे।

उन्होंने कहा, '' इस बीच, ट्विटर इंडिया ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के आधिकारिक खाते को नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए निलंबित कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे