लाइव न्यूज़ :

Twitter डाउन, कई यूजर्स नहीं कर पा रहे कुछ भी पोस्ट, सोशल मीडिया साइट ने बताई ये वजह

By विनीत कुमार | Updated: October 16, 2020 06:39 IST

Twitter ने बताया है कि कुछ यूजर्स को उसके सोशल नेटवर्किंग साइट को इस्तेमाल करने में परेशानी आ रही है। ट्विटर ने साफ किया ये कोई हैकिंग या सुरक्षा में सेंध के कारण नहीं है बल्कि ऐसा इंटरनल सिस्टम में समस्या के कारण हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देTwitter डाउन, दुनिया भर के कई यूजर्स को पेश आ रही है इसके इस्तेमाल करने में परेशानीTwitter ने कहा- ऐसा इंटरनल सिस्टम के साथ 'किसी समस्या' के कारण हो रहा है

ट्विटर ने बताया है कि उसका माइक्रोब्लॉगिंग सोशल नेटवर्किंग साइट पर कई यूजर्स कुछ भी पोस्ट नहीं कर पा रहे हैं और उन्हें इसके इस्तेपाश में दिक्कत पेश आ रही है। ट्विटर ने कहा कि ऐसा इंटरनल सिस्टम के साथ 'किसी समस्या' के कारण हो रहा है।

कंपनी ने एक ट्वीट कर बताया कि वह उस समस्या को ठीक करने की लगातार कोशिश कर रही है। कंपनी ने ये भी साफ किया ये समस्या किसी हैकिंग या सुरक्षा में सेंध के कारण नहीं हो रही है।

करीब दो हफ्ते पहले भी ट्विटर के इसी तरह डाउन होने की बात सामने आई थी। उस समय दुनिया भर के कई देशों में ट्विटर की सेवाएं ठप हो गई थीं। ये परेशानी वेबसाइट, एंड्रॉयड और iOS तीनों प्लेटफॉर्म पर रही।

इससे पहले इसी साल जुलाई में दुनिया भर के कई प्रमुख नेताओं, सेलिब्रिटी और प्रौद्योगिकी जगत के उद्योगपतियों के ट्विटर अकाउंट हैक होने की बात सामने आई थी।

हाल के वर्षों में सोशल मीडिया अकाउंट की सुरक्षा में सेंध लगाने के सर्वाधिक हाई प्रोफाइल मामलों में शामिल इस प्रकरण के तहत अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, पूर्व उप राष्ट्रपति जो बाइडेन के अलावा मार्क ब्लूमबर्ग और अमेजन के सीईओ जेफ बीजोस, माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स और टेस्ला के सीईओ एलोन मस्क के ट्विटर अकाउंट से फर्जी ट्वीट किये गए थे। 

साथ ही, केनये वेस्ट और उनकी पत्नी किम कर्दाशियां वेस्ट जैसी सेलिब्रिटी के टि्वटर अकाउंट भी हैक किये गये थे। इन ट्वीट के जरिये एक अनाम ब्रिटक्वाइन पते पर प्रत्येक 1,000 डॉलर भेजने पर 2,000 डॉलर देने की पेशकश की गई थी। 

ट्विटर ने तब कहा था कि हैकर ने उसकी अंदरूनी प्रणाली तक पहुंचने के लिये कुछ ट्विटर कर्मचारियों की गोपनीय जानकारी सोशल इंजीनियरिंग और स्मार्टफोन के जरिये हासिल कर अकाउंट का प्रबंधन करने वाले कंपनी के डैशबोर्ड में सेंध लगाई थी। इस मामले में फ्लोरिडा के एक किशोर की गिरफ्तारी भी की गई थी।

टॅग्स :ट्विटरसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह