लाइव न्यूज़ :

ट्विटर ने पीएम मोदी के हटाए करीब तीन लाख फॉलोअर्स, जानिए और कौन से नेता हैं इस लिस्ट में शामिल ?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 14, 2018 04:30 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने कथित तौर पर भारी संख्या में फॉलोअर्स हटा दिए हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 14 जुलाई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने कथित तौर पर भारी संख्या में फॉलोअर्स हटा दिए हैं। खबर के मुताबिक पीएम मोदी के करीब 3 लाख फॉलोअर्स हटाए गए हैं। ऐसा नहीं है कि पीएम मोदी अकेले फॉलोअर्स हटाने वाली लिस्ट में शामिल हैं इसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी हैं। 

खबर के मुताबिक माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने शुक्रवार (13 जुलाई) को कई संदिग्ध और निष्क्रिय खातों को हटाया हैं। मोदी के अलावा और भी कई नेता हैं जिनके संदिग्ध हटाए पाए गए और फिर उनको हटाया भी गया है। वहीं, सोशलब्लेड डॉट कॉम के अनुसार प्रधानमंत्री के कुल 2,84,746 फॉलोअर्स हटाए गए हैं और वर्तमान में उनके फॉलोअर्स की संख्या 43.1 मिलियन है। 

जबकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बात करें तो उनके 17,503 फॉलोअर्स हटाए गए हैं और उनके फिलहाल ट्विटर फोलोअर्स की संख्या 7.33 मिलियन है। इसके साथ ही और भी कई दिग्गज नेताओं के नाम इस लिस्च में शामिल हैं।  विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, कांग्रेस नेता शशि थरूर, तृणमूल कांग्रेस नेता डेरेक ओ ब्रायन और टेक्सटाइल मंत्री स्मृति ईरानी शामिल हैं।

वहीं, सुषमा स्वराज के 74,132 फॉलोअर्स डिलीट किए गए हैं जबकि कांग्रेस नेता शशि थरूर के मामले में यह संख्या डेढ़ लाख के ऊपर यानी 1, 51,509 है। डेरेक ओ ब्रायन के 10,902 फॉलोअर्स हटाए गए हैं जबकि स्मृति ईरानी के 41,280 फॉलोअर्स को डिलीट किया गया है। वही, ट्विटर की ओर से ब्लॉत किए गए इन खाताओं की कोई पुष्टि नहीं की गई है। 

वहीं, फॉलोअर्स हटाने के बाद दुनिया भर में ट्विटर अकाउंट्स पर फॉलोअर्स की गिनती में गिरावट देखी गई है। साथ ही इस प्रकरण पर ट्विटर की तरफ से कहा है कि फॉलोअर्स हटाना उसके ट्विटर पर विश्वास बढ़ाने और स्वस्थ बातचीत को प्रोत्साहित करने के सतत और वैश्विक प्रयास के हिस्से के रूप में है। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट की तरफ से कहा गया है कि इस हफ्ते विश्व भर में लॉक किए गए खातों को हटाया जाएगा, नतीजतन कई प्रोफाइल पर दिखाई देने वाली फॉलोअर्स की संख्या में गिरावट नजर आएगी।

टॅग्स :ट्विटरनरेंद्र मोदीराहुल गाँधीसुषमा स्वराज
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं