लाइव न्यूज़ :

टि्वटर ने हरीश रावत का अकाउंट बंद किया

By भाषा | Updated: August 12, 2021 19:26 IST

Open in App

देहरादून, 12 अगस्त राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कथित दुष्कर्म का शिकार नाबालिग दलित लड़की के माता—पिता से मिलने के लिए राहुल गांधी की प्रशंसा में टि्वटर पर 'मैं भी राहुल' अभियान में शामिल हुए कांग्रेस महा​सचिव और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का भी अकाउंट माइक्रोब्लागिंग साइट ने बृहस्पतिवार को बंद कर दिया ।

फेसबुक पर यह जानकारी साझा करते हुए रावत ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता दिवस से ठीक तीन दिन पहले उनकी अभिव्यक्ति की आजादी छीनी जा रही है और उन्हें चुप कराने का प्रयास किया जा रहा है ।

उन्होंने पूछा, ' टि्वटर इंडिया और भारत का संविधान लोकतंत्र में क्या इतना कमजोर हो गया है कि अभिव्यक्ति की आजादी का अधिकार छीन लिया जा रहा है? '

रावत ने फेसबुक पर राहुल गांधी की तारीफ करने वाले अभियान में पोस्ट किए गए अपने उस ट्वीट को भी साझा किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि गरीब दुष्कर्म पीडिता के माता—पिता के 'आंसू पोंछने ' उनके घर जाकर कांग्रेस नेता ने अपना राष्ट्रीय कर्तव्य निभाया है ।

​रावत के अकाउंट को बंद करते हुए टि्वटर ने कहा कि उनकी पोस्ट से एक नियम का उल्लंघन होने के कारण ऐसा किया गया है । हरीश रावत को नियम के उल्लंघन वाले ट्वीट हटाकर अकाउंट को दोबारा खोलने की सलाह दी गई है ।

इससे पहले, इसी प्रकार के उल्लंघन के लिए हाल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल का अकाउंट भी टि्वटर ने बंद कर दिया था ।

रावत का अकाउंट बंद किए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए गोदियाल ने कहा कि टि्वटर ने ऐसा केंद्र के दवाब में किया है क्योंकि वह राहुल गांधी से डर गई है।

उन्होंने कहा, ' जब से भाजपा केंद्र में सत्ता में आई है तब से विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है । वह हर उस स्रोत को बंद करने पर आमादा है जहां से विपक्ष की आवाज जनता तक पहुंच सके ।'

गोदियाल ने कहा कि 'मैं भी राहुल' कहने पर अभी कुछ दिन पहले ही उनके टि्वटर हैंडल को भी बंद कर दिया गया था । उन्होंने कहा कि सरकार राहुल गांधी से डरती है और जो भी उनका नाम लेगा, उसका अकाउंट बंद कर दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू