लाइव न्यूज़ :

ब्राह्मण विरोधी पोस्टर के साथ दिखे टि्वटर सीईओ जैक डोरसे, हाईकोर्ट में मुकदमा दर्ज कराने पहुंचा ये संगठन

By भाषा | Updated: November 22, 2018 03:00 IST

विप्र फाउंडेशन ने कहा है कि वह इस मामले में डोरसे के खिलाफ कथित तौर पर समाज के एक वर्ग की भावनाओं को चोट पहुंचाने का मामला गुरुवार को जोधपुर उच्च न्यायालय में दर्ज करवाएगा।

Open in App

ट्विटर सीईओ जैक डोरसे के ब्राह्मण विरोधी पोस्टर के साथ दिखने को लेकर एक संगठन ने उनकी निंदा की है और इस मामले में उनके द्वारा मांगी गयी माफी को भी अपर्याप्त बताया है।

विप्र फाउंडेशन ने कहा है कि वह इस मामले में डोरसे के खिलाफ कथित तौर पर समाज के एक वर्ग की भावनाओं को चोट पहुंचाने का मामला गुरुवार को जोधपुर उच्च न्यायालय में दर्ज करवाएगा।

विप्र फाउंडेशन के संयोजक सुशील ओझा ने एक बयान में बताया कि वकील हस्तीमल सारस्वत गुरूवार को जोधपुर उच्च न्यायालय में ट्व‌िटर सीईओ के खिलाफ ब्राह्मण समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिये मामला दायर करेंगे।

ट्विटर सीईओ जैक डोरसे के ब्राह्मण विरोधी पोस्टर के साथ दिखे, इस पर ट्विटर ने माफी भी मांगी है।

ओझा ने कहा कि ट्व‌िटर सीईओ ने इस तरह के विचारों का प्रचार करने से करोड़ों लोगों की भावनाओं को चोट पहुंचाई है, जो निंदनीय है।

उन्होंने कहा कि ट्व‌िटर के कानूनी विशेषज्ञों द्वारा दिया गया स्पष्टीकरण अपर्याप्त और आपत्तिजनक है। 

टॅग्स :ट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

ज़रा हटकेस्टेज पर धुआं देखते ही डर गईं नन्हीं कलाकार! स्कूल फंक्शन का ये Video देख हंसी नहीं रुकेगी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया