लाइव न्यूज़ :

ट्विटर ने कहा, मुंबई की अदालत में समीर वानखेड़े का मुकदमा ’तुच्छ’, इस खारिज करने की मांग की

By भाषा | Updated: December 17, 2021 20:11 IST

Open in App

मुंबई, सात दिसंबर सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर ने शुक्रवार को कहा कि मुंबई में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े और उनकी पत्नी द्वारा यहां एक अदालत में उसके खिलाफ दायर वाद ‘तुच्छ’ और तथ्यों पर या कानून के तर्कसंगत नहीं है।

ट्विटर पर दंपती के बारे में कुछ पोस्ट को लेकर यह वाद दायर किया गया था।

वानखेड़े और उनकी अभिनेत्री पत्नी ने पिछले हफ्ते उपनगर बोरीवली में एक दीवानी अदालत का रुख कर ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया साइट को अपने मंच पर दंपती के खिलाफ कोई ‘‘दुर्भावनापूर्ण या अपमानजनक’’ सामग्री प्रकाशित या प्रदर्शित करने से रोकने के लिए एक निर्देश जारी करने का अनुरोध किया था। दंपती ने अपनी सभी अर्जियों पर फैसला होने तक अंतरिम और अस्थायी राहत देने का अनुरोध किया था।

शुक्रवार को ट्विटर ने अदालत में अपना जवाब दाखिल कर कहा कि वह एक मध्यस्थ है और अपने मंच पर उपलब्ध वाली सामग्री के लिए सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम,2000 के तहत जिम्मेदार नहीं है। इसने कहा , ‘‘उसे विधिक छूट प्राप्त है। यदि एक मध्यस्थ अपने मंच पर उपलब्ध सामग्री का नियमन करेगा, यह उसे आइटी एक्ट के तहत प्रदत्त छूट को खो देगा। ’’ जवाब में कहा गया है कि इसलिए माइक्रो ब्लॉगिंग एवं सोशल नेटवर्किंग साइट को उसके मंच पर उपयोगकर्ता द्वारा कोई आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।

सोशल मीडिया कंपनी ने यह भी कहा कि वाद अपने आप में झूठा, तुच्छ तथा तथ्यों पर या कानून के तर्कसंगत नहीं है और वह खारिज किये जाने का हकदार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए