लाइव न्यूज़ :

ट्विटर ने जैजी बी व तीन अन्य के एकाउंट पर रोक लगायी

By भाषा | Updated: June 8, 2021 15:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जून सोशल मीडिया मंच ट्विटर ने भारत में कानूनी कार्रवाई की मांग के बाद पंजाबी गायक जैजीबी, कलाकार एल-फ्रेश द लायन और दो अन्य लोगों के एकाउंट पर "रोक लगा दी है।’’ ट्विटर ने नए आईटी नियमों के पालन में देरी को लेकर हो रही आलोचना के बीच यह कदम उठाया है।

‘लुमेन डेटाबेस’ से मिली जानकारी के अनुसार, भारत सरकार ने छह जून को चार एकाउंट पर कार्रवाई करने के लिए कंपनी को कानूनी अनुरोध किया था। इनमें जैजीबी का एकाउंट भी शामिल था।

‘लुमेन डेटाबेस’ एक स्वतंत्र शोध परियोजना है जिसमें ऑनलाइन सामग्री से संबंधित विभिन्न पत्रों का अध्ययन किया जाता है। सामग्री को रोकने के लिए ट्विटर से किए गए अनुरोध इसी वेबसाइट पर प्रकाशित होते हैं।

जैजीबी के एकाउंट पर जाने वाले लोगों को यह संदेश दिखता है कि "कानूनी अनुरोध को लेकर भारत में इस एकाउंट पर रोक लगा दी गयी है।’’

संपर्क किए जाने पर एक ट्विटर प्रवक्ता ने कहा कि जब उसे कोई वैध कानूनी अनुरोध मिलता है, तो वह ट्विटर नियमों और स्थानीय कानून दोनों के तहत इस पर गौर करती है।

उन्होंने कहा, ‘‘यदि एकाउंट की सामग्री से ट्विटर नियमों का उल्लंघन होता है, तो उस सामग्री को सेवा से हटा दिया जाएगा। यदि उसे किसी विशेष क्षेत्राधिकार में अवैध ठहराया जाता है लेकिन ट्विटर नियमों का उल्लंघन नहीं होता है, तो हम सिर्फ भारत में सामग्री तक पहुंच रोक सकते हैं।’’

प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी सभी मामलों में सीधे एकाउंट वाले व्यक्ति को सूचित करती है ताकि उन्हें जानकारी मिल सके कि कंपनी को एकाउंट के संबंध में कानूनी आदेश प्राप्त हुआ है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम एकाउंट से जुड़े ई-मेल पर संदेश भेजकर उपयोगकर्ता (ओं) को जानकारी देते हैं...।’

खबरों के अनुसार जैजीबी ने किसानों के आंदोलन के समर्थन में कई बार ट्वीट किए थे।

इस साल की शुरुआत में, भारत में 500 से अधिक एकाउंट को निलंबित कर दिया गया था और सैकड़ों अन्य एकाउंट तक पहुंच को रोक दिया गया था। उस समय सरकार ने ट्विटर को किसानों के आंदोलन से संबंधित गलत जानकारी और भड़काऊ सामग्री पर रोक लगाने का आदेश दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी