लाइव न्यूज़ :

ट्विटर ने किसानों के प्रदर्शन से संबद्ध एकाउंट पर लगाई रोक

By भाषा | Updated: February 1, 2021 17:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक फरवरी ट्विटर ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया मंच पर कई एकाउंट पर रोक लगा दी जिनमें कुछ नये विवादास्पद कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के वर्तमान प्रदर्शन से जुड़े हैं।

जिन एकाउंट पर रोक लगायी गयी है उनमें किसान एकता मोर्चा(एट द रेट ऑफ किसानएकतामोर्चा) और बीकेयू एकता उग्राहन (एट द रेट ऑफ बीकेयूएकताउग्राहन) शामिल हैं। इन दोनों के हजारों फोलोवर हैं।

इसके अलावा कई व्यक्तियों एवं संगठनों के एकाउंट रोक दिये गये हैं जिनमें एक किसी मीडिया संगठन का एकाउंट है। इस घटनाक्रम पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गयी है।

ट्विटर के अनुसार जब किसी एकाउंट पर रोक लगायी जाती है तो उसका मतलब है कि सोशल मीडिया मंच उचित कानूनी मांग के जवाब में पूरे एकाउंट पर रोक लगाने के लिए बाध्य है।

गणतंत्र दिवस पर यहां ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के आलोक में यह कदम उठाया गया है। इस हिंसा में एक व्यक्ति की जान चली गयी थी और पुलिसकर्मियों समेत सैंकड़ों लोग घायल हुए थे। किसानों ने तीन नये कृषि कानूनों के विरोध में यह परेड निकाली थी।

दिल्ली पुलिस गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा की जांच कर रही है। उसने कई प्राथमिकियां दर्ज की है तथा कई किसान नेताओं पर मामले दर्ज किये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये