लाइव न्यूज़ :

भारत स्थित अफगान दूतावास का टि्वटर एकाउंट हैक : अधिकारी

By भाषा | Updated: August 16, 2021 15:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अगस्त भारत स्थित अफगान दूतावास के एक अधिकारी ने सोमवार को कहा कि राजनयिक मिशन का टि्वटर एकाउंट हैक हो गया है।

अफगान राष्ट्रपति अशरफ गनी के देश छोड़ने पर यहां स्थित अफगान दूतावास के टि्वटर हैंडल से उनके खिलाफ विभिन्न ट्वीट जारी होने के बाद अधिकारी ने यह बात कही।

अफगान दूतावास के प्रेस सचिव अब्दुलहक आजाद ने अपने व्यक्तिगत ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया कि वह मिशन के आधिकारिक टि्वटर हैंडल से नियंत्रण खो चुके हैं।

उन्होंने अपने ट्वीट के साथ गनी की आलोचना से संबंधित एक संदेश का स्क्रीनशॉट भी साझा किया।

आजाद ने कहा, ‘‘अफगानिस्तान (दूतावास) के ट्विटर हैंडल तक मेरी पहुंच नहीं हो पा रही। एक मित्र ने इस ट्वीट का स्क्रीनशॉट भेजा है (यह ट्वीट मैं नहीं देख पा रहा हूं)। मैंने लॉग इन करने की कोशिश की है, लेकिन नहीं कर पा रहा। प्रतीत होता है कि यह हैक हो गया है।’’

गनी की आलोचना करने वाले ट्वीट बाद में हटा दिए गए।

राजधानी काबुल सहित पूरे अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बीच गनी और उनके करीबी लोगों ने रविवार को अफगानिस्तान छोड़ दिया। गनी के देश छोड़ने पर देश के विभिन्न नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह