लाइव न्यूज़ :

ट्विंकल खन्ना ने जन्मदिन पर अपने पिता राजेश खन्ना को किया याद

By भाषा | Updated: December 29, 2021 17:52 IST

Open in App

मुंबई, 29 दिसंबर अभिनेत्री-लेखिका ट्विंकल खन्ना ने बृहस्पतिवार को अभिनेता व अपने पिता राजेश खन्ना को उनकी 79वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए इसे ‘एकसाथ हमारा दिन, अभी और सदा के लिए’ करार दिया।

ट्विंकल और उनके पिता का जन्मदिन 29 दिसंबर को ही पड़ता है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बचपन की एक तस्वीर साझा की जिसमें वह अपने पिता को गाल पर चूमते हुए दिख रही हैं। खन्ना बुधवार को 47 साल की हो गईं।

उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, ‘‘ वह हमेशा कहा करते थे कि उनके जन्मदिन पर सबसे सुंदर तोहफे के रूप में मैं उन्हें मिली थी क्योंकि मैं उनके जन्मदिन के मौके पर दुनिया में आई थी। एक छोटा तारा आकाशगंगा के सबसे बड़े तारे को देख रहा है। यह एकसाथ हमारा दिन है, अभी और सदा के लिए।’’

राजेश खन्ना को भारत का पहला सुपरस्टार बताया जाता है। उन्होंने 1960 और 1970 के दशक में कई सफल फिल्मों में काम किया। अभिनेता का निधन 2012 में 69 साल की उम्र में हो गया था। ट्विंकल खन्ना मालदीव में अपने परिवार के साथ अपना जन्मदिन मना रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा