लाइव न्यूज़ :

ट्विंकल खन्ना ने अपने पिता राजेश खन्ना की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Updated: July 18, 2021 18:43 IST

Open in App

मुंबई, 18 जुलाई अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने शनिवार को अपने दिवंगत पिता राजेश खन्ना को उनकी नौवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी और कहा कि वह अपने प्रशंसकों के दिल में हमेशा जीवित रहेंगे। राजेश खन्ना को भारत का पहला सुपर स्टार माना जाता है जिन्होंने 60 और 70 के दशक की कुछ सबसे बड़ी हिट फिल्मों में काम किया था।

अभिनेत्री से लेखिका बनी ट्विंकल ने इंस्टाग्राम पर राजेश खन्ना की 1974 की फिल्म “आप की कसम” के निर्माण का एक वीडियो साझा किया। इस फिल्म में मुमताज और संजीव कुमार ने भी अभिनय किया था। ट्विंकल (46) ने लिखा, “मेरी आंखें उनके जैसी हैं, मेरे बेटे की मुस्कान उनके जैसी है और दुनिया के लोगों के दिलों में उनकी पहचान कायम है। वह अब भी जिन्दा हैं।”

इस वीडियो में राजेश खन्ना लता मंगेशकर और किशोर कुमार के गीत “सुनो कहो कहा सुना” को फिल्माते नजर आ रहे हैं। पर्दे के पीछे के फुटेज में अभिनेता एक पत्रकार से बात कर रहे हैं। राजेश खन्ना का 69 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। उन्हें 2013 में मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया