लाइव न्यूज़ :

बीस वर्ष का युवा झारखंड नयी उर्जा के साथ आगे बढ़ेगा : मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: November 15, 2020 18:52 IST

Open in App

रांची, 15 नवंबर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रदेश के 21वें स्थापना दिवस पर रविवार को कहा कि अलग झारखंड राज्य के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ा है हालांकि अब बीस वर्ष का युवा झारखंड नयी उर्जा के साथ आगे बढ़ेगा।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ट्वीट कर राज्यवासियों को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि झारखंड राज्य अपनी स्थापना के 21वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है और बीस साल का युवा प्रदेश नयी उर्जा के साथ आगे बढ़ेगा।

सोरेन ने कहा, ‘‘इस राज्य को हासिल करने के लिये हमने लंबा संघर्ष किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राज्यवासियों के लिए बहुत हर्ष की बात है कि विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों के माध्यम से हम भगवान बिरसा मुंडा, अमर शहीद सिद्धो कान्हो, नीलाम्बर पीताम्बर और शेख भिखारी जैसे महापुरुषों को याद करते हैं, ताकि देश की पीढ़ी दर पीढ़ी इनकी वीरता, संघर्ष और त्याग एवं बलिदान को सदैव याद रखे ।

उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से राज्य अग्रतर तथा सम्यक विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने राज्य के 21वें स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य पुलिस द्वारा आयोजित समारोह में उत्कृष्ट सेवा करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया। कोविड-19 के चलते राज्य में इस वर्ष स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे